आयुक्त ने मंडल के जिलाधिकारियों को हीटवेव पर दिये दिशा निर्देश
मेरठ। मेरठ समेत प्रदेश पड़ रही गर्मी को देखते हुए मंडलायुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने समस्त जिलाधिकारी मेरठ मंडल को पत्र प्रेषित करते हुये बताया कि गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ हीटवेव अर्थात लू का प्रकाप बढ़ जाता है। हीटवेव से बचाव के उपायों के प्रति आम जनमानस के साथ र्ही इंट भट्टो पर कार्यरत मजदूरों, निर्माण साइटो पर कार्यरत निर्माण श्रमिकों, कारखानों/प्रतिष्ठानों/कोल्ड स्टोरेज के श्रमिकों एवं अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को जागरूक करना जरूरी हो गया है, जिससे कि हीटवेव से बचाव किया जा सके।
जनपद में संचालित कारखानों। प्रतिष्ठानों से सम्बन्धित विभिन्न एसोसिएशन एवं श्रमिक संघो के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हीट वेव की गंभीरता से अवगत कराते हुए आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, शासन, प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन कराया जाए। जनपद में संचालित ईट भट्टों के सेवायोजकों को निर्देशित किया जाये कि ये भट्टे पर कार्यरत मजदूरों यथा ईंट पथेर भराई, छोकया आदि श्रमिको के लिए पानी, ओ.आर.एस. घोल की व्यवस्था एवं धूप से बचने के लिए छाया की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था करें साथ ही इंट पथाई आदि से सम्बन्धित श्रमिकों को यथासम्भव दोपहर 12.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक विश्राम दिया जाए । निर्माण साइटों पर कार्यरत निर्माण, श्रमिकों को लू के प्रकोप से बचाने के लिए सेवायोजको को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाए। निर्माण श्रमिकों के लिए धूप से बचने के लिए यथोचित स्थान, गमछे, छाता की व्यवस्था व जल एवं ओ.आर.एस घोल की समुचित व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा हेतु उचित संसाधन आदि की व्यवस्था कराना करें। साथ ही सेवायोजकों द्वारा सम्बन्धित श्रमिकों को यथासम्भव दोपहर 12.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक विश्राम दिया जाये।
जनपद में संचालित कारखानों/प्रतिष्ठानों/वाणिज्यिक अधिष्ठानों/दुकानों/निर्माण साइटों के सेवायोजकों को निर्देशित किया जायेगा कि वे अपने कारखानों/प्रतिष्ठानों को हवादार बनाये रखने की समुचित व्यवस्था, परिसर में पेयजल एवं कूलर आदि उपकरण की सुलभ उपलब्धता तथा अपने कर्मचारियों को सफेद वस्त्र पहनने, फुल स्लीव की शर्ट पहनने एवं अपने साथ गमछे, पानी की बोतल, ओ.आर.एस. घोल आदि भी रखना तथा कर्मकारों से यथासम्भव धूप में छाते का प्रयोग करना/कराना करें। प्रतिष्ठान/कारखाना के भवनों का कूल रूफ तकनीकी के माध्यम से निर्माण मरम्मत कराये जाने हेतु, भवन की दीवारों एवं छत को यथोचित सफेद रंग से पुताई के लिए सेवायोजकों को प्रेरित किया जाये। जनपद में संचालित कारखानों/प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता के साथ-साथ हरित पर्यावरण बनाये जाने हेतु प्रेरित किया जाये।

No comments:
Post a Comment