अलंकरण समारोह मेंं प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को दिलाई कर्त्तव्य निष्ठा की शपथ
मेरठ। गुरूवार को के एल इंटरनेशनल स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एडीएम सिटी, ब्रजेश कुमार सिंह एवं मेघा गोस्वामी ने छात्रों को दिलाई कर्त्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।
विद्यालय के जूनियर विंग में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया, जो चयनित विद्यार्थियों को पदभार सौंपने का अवसर ही नहीं, बल्कि उन में जिम्मेदारी, ईमानदारी और नेतृत्व के मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक प्रेरणादायी मंच भी बना।छात्रों के चयन की प्रक्रिया विभिन्न रोचक एवं चुनौती पूर्ण चरणों में हुई जिनके द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और विश्लेषणात्मक क्षमता को परखा गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्रजेश कुमार सिंह, एडीएम सिटी का विद्यालय के वाइस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना ने स्वागत किया। तत्पश्चात शानदार कदम-ताल के बीच मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि मेघा गोस्वामी, तेजेंद्र खुराना, मनमीत खुराना एवं हरनीत खुराना (डायरेक्टर्स) तथा प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने छात्रों को बैज एवं सैश पहनाकर उन्हें यह नया पदभार सौंपा।
नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद के अंतर्गत जूनियर हेड बॉय-सौरिश नेगी, जूनियर हेड गर्ल-अंशी सिंह, जूनियर वाइस हेड बॉय-निवान खुराना, जूनियर वाइस हेड गर्ल-दीक्षिका त्यागी, हाउस कैप्टन, डिसिप्लिन इंचार्ज आदि ने अपने कार्य को निष्ठापूर्वक करने की शपथ ली। इसके साथ ही विद्यालय के विभिन्न क्लबों के इंचार्ज के रूप में भी छात्रों ने शपथ ली।छात्रों द्वारा प्रस्तुत विविध रंगारंग कार्यक्रमों के मध्य संपन्न हुई इस सेरेमनी का मुख्य उद्देश्य छात्रों में कर्तव्य निर्वहन, जोश, गर्व, आत्मविश्वास जैसे गुणों का संवर्धन करना था। तालियों की गड़गड़ाहट एवं राष्ट्रगान के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ।


No comments:
Post a Comment