कड़ी सुरक्षा में होगा आईआईएमटी विवि में आयोजित दीक्षांत समारोह

 उप राष्ट्रपति  दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत 

मेरठ। गंगानगर स्थित आईआईएमटी विवि  में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृषणन की अध्यक्षता में आज आयोजित होने वाला  दीक्षांत समारोह पुलिस की कड़ी सुरक्षा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

एसएसपी अविनाश पांडे ने विवि में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। 

 एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों में स्थित होटल, धर्मशाला आदि की चेकिंग की गई। होटल संचालक व मैनेजरों को बिना किसी पहचान पत्र लोगों को न ठहराने के निर्देश दिए गए और उनके रजिस्टर्ड चेक किए गए। किसी विदेशी और संदिग्ध के आने पर सूचना पुलिस को देने के लिए निर्देश दिए गए। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया गया है।  एसपी देहात अभिजित कुमार ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए 19 डीएसपी व 450 पुलिस कमियाें को लगाया गया है। सर्विलांस की टीम ने भी कार्यक्रम पर नजर रखेगी।  

 दीक्षांत समारोह में   मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शिरकत करेंगे। उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।  


No comments:

Post a Comment

Popular Posts