हॉस्टल के अंदर छात्रों के गुटों में चले लाठी डंडें, दो घायल
-कमरे का गेट खटखटाने को लेकर शुरु हुआ था विवाद
मेरठ। कॉलेज के हॉस्टल के अंदर कमरें का गेट बजाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। हंगामा होता देख दोनों पक्षों के छात्र एकत्र हो गए और मारपीट शुरु हो गई। इस दौरान छात्रों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दो छात्र घायल हो गए। पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाते हुए शांत किया व घायलों को उपचार के लिए भेज दिया।
मेडिकल थाना क्षेत्र के सर छोटू राम इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल में बुधवार शाम कमरा को गेट बिना किसी कारण खटखटाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद शुरु हो गया। वहां मौजूद छात्रों ने दोनों पक्षों का बीच बचाव करा दिया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के दर्जनों छात्रों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया। हॉस्टल के अन्य छात्रों के मौके पर पहुंचने से स्थिति और बिगड़ गई। मारपीट में अक्षय कांबोज और हर्ष पंवार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए। पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने एक छात्र को नामजद करते हुए कई छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि, कुछ छात्रों का यह भी कहना है कि तीन दिन पहले दूध को लेकर हुआ एक मामूली विवाद ही इस पूरी घटना का मुख्य कारण है।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। कॉलेज प्रशासन भी इस पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है। घटना के बाद से हॉस्टल परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है।


No comments:
Post a Comment