बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा पर रोक

- बीकेटीसी अध्यक्ष बोले-सभी करेंगे सामान्य दर्शन
देहरादून (एजेंसी)।बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा पर रोक लगा दी गई। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि सभी सामान्य तरीके से मंदिरों में दर्शन करेंगे। आज बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा हुई। वहीं सीएम धामी ने भी बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बाबा केदार के कपाट खुलने पर चारधाम यात्रा की देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों को अपनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु यात्रा के दौरान डिजिटल उपवास रखते हुए, राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को जीने का प्रयास भी करें। इससे उन्हें एक अलग संतुष्टि मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने संदेश में कहा, देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। बाबा केदार के दर्शन सहित चारधामों की यह पावन यात्रा भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का एक भव्य उत्सव है। जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्राओं से भारतीय संस्कृति को एक नई दिशा दी थी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts