कृष्ण कुमार निर्माण 'संगम अकादमी सम्मान' से सम्मानित
करनाल।संगम अकादमी एवं पब्लिकेशन, कोटा राजस्थान द्वारा साहित्य, शिक्षा, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने की कड़ी में हरियाणा के शिक्षक एवम साहित्यकार कृष्ण कुमार निर्माण को 'संगम अकादमी सम्मान 2026' से अलंकृत किया गया है।
संस्था के निदेशक ओम प्रकाश लववंशी और सचिव अनिल कुमार ने बताया कि कृष्ण कुमार निर्माण को यह सम्मान उनके द्वारा साहित्य के क्षेत्र में किए गए असाधारण कार्यों, निस्वार्थ सेवा और समाज को नई दिशा प्रदान करने वाली उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए प्रदान किया गया है।
सम्मान पत्र में कृष्ण कुमार निर्माण की उपलब्धियों और उनकी विशिष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए संस्थान ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि संगम अकादमी निरंतर शिक्षा,साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर प्रोत्साहित कर रही है।यह सम्मान समारोह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया,जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से साहित्यकारों और प्रबुद्धजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
ज्ञात रहे कि कृष्ण कुमार निर्माण अब तक एक दर्जन पुस्तकें हिंदी और हरियाणवी में लिख ने के अलावा सैंकड़ों कवि सम्मेलनों में शिरकत करने के अलावा अपनी प्रस्तुति दूरदर्शन और आकाशवाणी से भी दे चुके हैं।


No comments:
Post a Comment