मेडा के सचिव ने शैक्षिक भूंखड से अतिक्रमण हटाने के लिए मांगा पुलिस बल 

 शैक्षिक भूखंड पर स्थानीय लोगों व किसानों के कब्जे के चलते बस अडडा शिफ्ट नहीं हो पा रहा 

 मेरठ। लोहिया नगर स्थित डा. राम मनाेहर नगर योजना के पा‍ॅकेट डी में स्थित शैक्षिक भूंखड जिसका क्षेत्रफल 9744.42 वर्ग मीटर है। उस पर स्थानीय लोगों व किसानों ने अतिक्रमण किया हुआ है। उक्त जमीन मेडा ने उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम को एक साल के लिए  किराए पर दी है। पत्राचार करने करने के बाद उक्त जमीन से अतिक्रमण हट नहीं पाया है। मेडा के सचिव आंनद कुमार  ने डीएम व एसएसपी को पत्र लिखकर उक्त भूमि से अतिक्रमण आगामी 17 अप्रैल हटाने पुलिस बल व प्रशासिक अधिकारी उपलब्ध कराने जाने की मांग की है। 

दरअसल सोहराब गेट बस डिपों को माडल बस डिपों के रूप में विकसित होना है। उसका बजट पास हो गया है। पुराने बस अडडे को ताेड़कर नया रूप दिया जाएगा।रोडवेज के आरएएम ने इस बाबत मेडा को पत्र लिखा था जिस पर मेडा ने एक साल के लिए शैक्षिक भूखंड को परिवहन को एक साल के लिए किराए पर दे दिया था। लेकिन उक्त जमीन पर स्थानीय लोगों व किसानों के द्वारा अतिक्रमण होने के कारण सोहराबगेट बस अडडा लोहिया नगर शिफ्ट नहीं पाया है। मेडा के सचिव ने इस सबंध में सबंधित विभागों को पत्र लिखा है। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts