ताकि हाथ दिखे और सुंदर

आउटफिट संग सही डिजाइन वाले बैंगल्स कलर

सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर कुछ अलग-अलग तरह के कपड़े और एक्सेसरीज को सर्च करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि इसे वियर करके हमारा लुक अच्छा नजर आए। आउटफिट के साथ हम अक्सर चूड़ियों को भी वियर करते हैं, जिसे स्टाइल करके हाथ सुंदर नजर आएंगे, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि सही कलर लिया जाए, तभी आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। आइए बताते हैं किस तरह के कलर के आउटफिट के साथ कौन सी चूड़ियां अच्छी लगेंगी?

ब्लैक कलर आउटफिट के साथ चूड़ी कलर
आप ब्लैक कलर आउटफिट के साथ लाल या ग्रीन कलर की चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। ये दोनों कलर ब्लैक कलर के साथ अच्छे से मैच होते हैं, जिसे वियर करके आप अच्छी नजर आएंगी। साथ ही आपके हाथों की रौनक बढ़ जाएगी। इस तरह की चूड़ियों में आप प्लेन या वर्क वाला डिजाइन ले सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगेंगी।

ब्लू आउटफिट के साथ चूड़ी के कलर
अगर आप ब्लू कलर आउटफिट को स्टाइल कर रही हैं, तो ऐसे में आप ऑरेंज और गोल्डन रंग की चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के रंग वाली चूड़ियां पहनने के बाद हाथों में सुंदर लगती है। साथ ही आपके आउटफिट का कलर भी अच्छे से हाइलाइट होगा। आपको चूड़ियां मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।

येलो आउटफिट के साथ चूड़ी कलर
येलो कलर आउटफिट को अगर आप स्टाइल कर रही हैं, तो इसके साथ आप पिंक और पर्पल कलर वाली चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। चूड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगेंगी। इस तरह की चूड़ियों को अगर आप प्लेन डिजाइन में खरीदेंगी, तो इससे आपके हाथों की रौनक और ज्यादा बढ़ जाएगी। साथ ही आप अच्छी नजर आएंगी।

ब्राउन कलर आउटफिट के साथ चूड़ी कलर
आप ब्राउन कलर के आउटफिट्स के साथ गोल्डन और ग्रीन कलर की चूड़ियों को वियर सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगेंगी। साथ ही इससे आपको ज्यादा कलर ऐड करने की जरूरत नहीं होगी। इसे वियर करके ही आपका पूरा लुक अच्छा नजर आएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts