राज्य स्तरीय शंतरज प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का चयन
मेरठ। जिला शंतरज संघ के तत्वावधान में मवाना रोड स्थित शांति निकेतन विद्यापीठ में दो दिवसीय जिला सलेक्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया । प्रतियायोगिता में सफल होने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
प्रतियाेगिता अंडर 11,13,17 वर्ग में दो बालक व बालिका के अंडर15,19 वर्ग में चार बालिका का चयन किया गया। अंडर 11 बालक वर्ग में रियांशु, दर्श गुप्ता, वेदांत सक्सेना, लक्ष अग्रवाल व प्राजंल चौहान अंडर 13 में अर्थव त्यागी, अगम मंसद, अर्थव अर्थव अग्रवाल ,अभिराज गुप्ता, शौर्य पटेल अंडर 15 में सोहम पार्थ शर्मा, आर्य बालियान, आर्य वंश भारद्वाज , जुबेर खान, निखिल वशिष्ठ व बालिका के अंडर 19 वर्ग में निष्ठा त्यागी, शैफाली शर्मा व गरिमा वर्षिका अंडर 17 में कनक शर्मा ,राधिका गुप्ता अंडर 15 में मानवी जैन ,सिदुरी अग्रवाल, प्रियांशी ने प्रथम व द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रयोगिता में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा विनीत त्यागी, विवेक त्यागी, दिव्यांश सिंह, आदि मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment