जीटीबी लॉयंस, रॉयल और ऋषभ एकेडमी किंग ने जीते मैच

-- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुरू हुआ विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में रविवार से छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद कश्यप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पहले दिन तीन मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लॉयंस, रॉयल और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग की टीम ने जीत प्राप्त की।

सब जूनियर वर्ग में खेले गए मैचों में पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी किंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। इसमें आविक ने 49, रहमान ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रत्यक्ष ने तीन, कबीर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने 19.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। इसमें साहिल ने 44, अक्ष ने 40, कबीर ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में सर्वहित ने 3, विहान ने तीन, मुआज ने दो विकेट लिए। दूसरे मैच में जीटीबी रॉयल ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटीबी हंटर ने 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। इसमें देवांश ने 45, ओम ने 39, रियांश ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवांश ने तीन, देवांश ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी रॉयल ने 19.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीता। इसमें अयान ने 48, आदिब ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में कार्तिक ने दो, आरोहन ने तीन, गोल्डन ने दो विकेट लिए। तीसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इसमें फहद ने 43, वंश ने 40, शोएब ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने तीन, अविराज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17.5 ओवर में 142 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें अविराज ने 34, शिवांश ने 33, हमजा ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में नीरव ने 4, विराट ने तीन, शोएब ने तीन विकेट लिए। इस मौके पर कर्नल जितेंद्र पाल सिरोही, नीरज, रजनी, खुशबू, पूजा, रोहित ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि सोमवार को सब जूनियर वर्ग का एक मैच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts