सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में मेरठ बंद पूरी तरह सफल रहा
शहर की अधिकतर बाजार बंद रहे , सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स रहा तैनात
शास्त्री नगर में दुकानों की सीलिंग देखकर किन्नर रो पड़ी
सपा का स्टिकर लगा खाना बांटने पर भड़के भाजपाई, कहा- राजनीति हो रही
मेरठ। पहले ध्वस्तीकरण व फिर से 44 भूखंडों की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में गुरूवार को मेरठ पूरी तरह सफल रहा । दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रहा। बंद के दौरान किसी प्रकार के हंगामे को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।
सेंट्रल मार्केट के सामने 1000 से अधिक कारोबारी धरने पर बैठ गये । व्यापारियों का कहना है कि सीलिंग से उनका रोजगार छिन गया है। उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
इसी बीच किन्नर समुदाय के लोग भी व्यापारियों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान किन्नर शिवानी भावुक होकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मैं व्यापारियों का दर्द समझ सकती हूं। ऊपरवाले से यही दुआ करती हूं कि व्यापारियों को उनका सब कुछ वापस मिल जाए। अगर व्यापारी खुश नहीं रहेंगे, तो किन्नर समाज भी खुश नहीं रह सकता।खाने के पैकेट पर विवाद
इधर, सेंट्रल मार्केट में खाने के पैकेट पर विवाद हो गया। धरना दे रहे व्यापारियों को सपा का स्टिकर लगाकर खाने के पैकेट बांटे गए। पैकेट देखकर भाजपाई नाराज हो गए और खाने के पैकेट वापस कर दिए। कहा- यहां राजनीति हो रही है। व्यापारी खाने के लिए नहीं मर रहे हैं।
आईएमए ने बंद को दिया समर्थन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी व्यापारियों के समर्थन का ऐलान किया है। IMA से जुड़े 1200 डॉक्टरों ने सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।
सैंट्रल मार्केट के व्यापारियों के समर्थन में जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसो. के द्वारा खैर नगर दवा बाजार पूरी तरह बंद रहा । दवा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस अवसर पर एसो. के अध्यक्ष व महामंत्री देवेन्द्र भसीन व रजनीश कौशल ने कहा । एसो. सैंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ खडी है। इस मौके पर कौशल टीटू , सुनील अग्रवाल , असब , पंकज आदि मौजूद रहे।
पेट्राैल पंप बंद के समर्थन मे रहे बंद
शास्त्री नगर के सैंट्रल मार्केट के 44 भूखंडो पर सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में गुरूवार को शहर के पेट्रोैल पंप पूरी तरह बंद रहे। इस दौरान वाहनों को पेट्रोल व डीजल डलवाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेट्रौल पंप एसो . के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया एसो पूरी तरह सैंट्रल व्यापारियों के साथ है।
सुप्रीम कोर्ट ने शास्त्रीनगर की सेंट्रल मार्केट में 44 संपत्तियों को सील करने का आदेश दिया है। बुधवार सुबह आवास विकास परिषद की सात टीमों ने सुधा हॉस्पिटल से सीलिंग की कार्रवाई शुरू की थी। शाम तक सभी 44 दुकानें सील कर दी गईं। इस दौरान एक व्यापारी बेहोश भी हो गया था। अब मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी है। मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में दोबारा सुनवाई होनी है।





No comments:
Post a Comment