‘राका’ का टाइटल जारी, अल्लू अर्जुन का चौंकाने वाला लुक
मुंबई। भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी अगली एक्शन से भरपूर फिल्म के साथ धमाका करने के लिए तैयार हैं, जिसमें वह एटली के साथ काम कर रहे हैं और दीपिका पादुकोण भी उनके साथ नजर आएंगी। यह एक भव्य, अल्लू अर्जुन के नेतृत्व वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने जा रही है।
अल्लू अर्जुन भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी शानदार पकड़ और दमदार फैन फॉलोइंग से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। उनके हर नए प्रोजेक्ट का अपडेट दुनिया भर के फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। अल्लू अर्जुन हमेशा अपने फैंस को बड़े सरप्राइज देने के लिए जाने जाते हैं, और इस बार भी कुछ अलग नहीं है।


No comments:
Post a Comment