अप्रैल में जून जैसी तपिश
मेरठ में पारा 42 के पार, लू ने झुलसाया, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
मेरठ। जिले में अप्रैल के आखिरी दिनों में ही गर्मी ने जून जैसे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि लू के थपेड़ों से लोग परेशान नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार से हल्का बदलाव और आंधी-बादल की संभावना जताई है।
जिले अप्रैल के आखिरी दिनों में ही गर्मी ने जून जैसे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह दस बजे से ही सूरज की तेज तपिश और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे है।व्
सोमवार को सूरज की तेज किरणों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया । जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी का असर और बढ़ता गया। दोपहर तक लू के थपेड़ों ने हालात और मुश्किल बना दिए। तेज गर्मी के कारण सड़कों और बाजारों में आम दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ देखने को मिली। लोग सिर पर कपड़ा, आंखों पर चश्मा और हाथ में पानी की बोतल लेकर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। सड़कों पर कफ्यूृ माहौल दिखाई दे रहा है।
गर्मी की तपिश से सबसे ज्यादा हलकान होने रहे बेजुबान पशु -पशु
जहां एक ओर गर्मी की तपिश ने आम आदमी के जीवन को बेहाल कर दिया है। वहीं पशु पक्षी भी गर्मी की तपिश में बेहाल हो रहे है। गर्मी से बचने के वह छांव की तलाश में इधर उधर भटक रहे है। निगम की ओर से प्याऊ को समाप्त कर दिया है। कुछ पशु पक्षी प्रेमी आगे आ रहे है।
42.4 डिग्री पहुंचा तापमान, AQI भी खराब
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार क्षेत्र में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी 242 तक पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से चिंता का विषय है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है। आंधी और बादल छाने से तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।
लू और डिहाइड्रेशन के लक्षण
तेज गर्मी और लू के कारण शरीर से अत्यधिक पसीना निकलने से पानी और जरूरी लवण की कमी हो सकती है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। इसके चलते कमजोरी, चक्कर, उल्टी और थकान महसूस हो सकती है। चिकित्सक लगातार धूप से बचने की सलाह दे रहे है।
लंबे समय तक धूप में रहने से मांसपेशियों में हो सकती है ऐंठन
लंबे समय तक धूप में रहने से मांसपेशियों में ऐंठन भी हो सकती है। गंभीर स्थिति में शरीर का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक पहुंच सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए खतरा ज्यादा रहता है।
गर्मी से बचाव के लिए बरतें सावधानी
दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं
हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें
सिर को टोपी या कपड़े से ढककर रखें



No comments:
Post a Comment