हिम्मत और इंसाफ को दिखाती है 'मंगल मुखी' : नमिष तनेजा
मुंबई। लोकप्रिय अभिनेता नमिष तनेजा आगामी वेब सीरीज 'मंगल मुखी' में नजर आएंगे। यह सीरीज ट्रांसजेंडर समुदाय के जीवन और उनके रोजमर्रा के संघर्षों पर आधारित क्राइम ड्रामा है। तनेजा ने करियर में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर के साथ काम किया है।
सीरीज में उनके साथ एला डी वर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। नमिष ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक नया और यादगार सफर रहा। उन्होंने बताया, "ऐसा पहली बार हुआ है, जब मैं इस तरह की कहानी का हिस्सा बना हूं। साथ ही, यह भी पहली बार है, जब मैंने किसी ट्रांसजेंडर अभिनेता के साथ काम किया है।"
यह कहानी पहचान, हिम्मत और इंसाफ के सफर को दिखाती है, जिसकी पृष्ठभूमि में वाराणसी और मुंबई के दो बिल्कुल अलग-अलग माहौल हैं।
यह सीरीज 'मंगल मुखी' के इर्द-गिर्द घूमती है। उत्तर प्रदेश की एक ट्रांसजेंडर पुलिस अफसर, जिसका उसके साथी लंबे समय से मजाक उड़ाते रहे हैं और उसके सीनियर उसे नजरअंदाज करते रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts