छोटू राम के छात्रों को पंतजिल विवि में शैक्षिक भ्रमण
मेरठ। छोटू राम अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, सीसीएस विश्वविद्यालय परिसर के कृषि अभियांत्रिकी विभाग के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण पतंजलि विश्वविद्यालय एवं पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क , हरिद्वार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि प्रणालियों, उन्नत कृषि यंत्रों, जैविक खेती तथा औषधीय एवं सुगंधित पौधों के वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी प्रदान करना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अनुसंधान केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया, जहाँ उन्हें पौधों की उन्नत देखरेख, उत्पादन क्षमता में वृद्धि तथा प्राकृतिक संसाधनों को संतुलित उपयोग से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, फूड एवं हर्बल पार्क में विद्यार्थियों ने कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण पैकेजिंग एवं मूल्य संवर्धन की आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं को समझा, जिससे उन्हें कृषि-आधारित उद्योग की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव मिला। इस भ्रमण ने विद्यार्थियों काे कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं उद्यमिता के नए आयामों से परिचित कराया।
संस्थान के निदेशक डॉ. नीरज सिंघल द्वारा छात्र-छात्राओं काे शुभकामनाओं सहित भ्रमण हेतु प्रेषित किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में विभाग के समन्वयक डॉ० कपिल कुमार, ई. जे. आर. बेन्थम, डॉ. सुशील कुमार, अवनीश मालवीय, कमल कुमार एवं राजीव राठी का विशेष योगदान रहा। उक्त भ्रमण का सफल आयोजन टी०सी०पी० सेल प्रभारी डॉ० पंकज कुमार द्वारा सुव्यवस्थित रूप से किया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।


No comments:
Post a Comment