शराबी कार चालक ने सेना के अधिकारी की गाड़ी में मारी टक्कर

 कर्नल सहित तीन लोग घायल आरोपी चालक गिरफ्तार

मेरठ। एक तेज रफ्तार कार ने सेना के एक अधिकारी की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहन में सवार कर्नल समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है, जो कथित तौर पर शराब के नशे में था।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भगत लाइन के पास  बदायूं जिले के मूझाझाग थाना क्षेत्र के गांव चस्तौर निवासी सेना अधिकारी कर्नल नंद गोपाल यादव अपनी इनोवा कार से परिवार के साथ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा कार क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद कर्नल और स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। चालक की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर शराब के नशे में था। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी सतीश कुमार को हिरासत में लेकर उसकी कार को जब्त कर लिया।

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कर्नल नंद गोपाल यादव की शिकायत पर आरोपी चालक सतीश कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts