होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों से टोल लेना बंद करे ईरान: ट्रंप
नई दिल्ली (एजेंसी)।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से कहा है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क लेना बंद कर दे। राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार सोशल मीडिया पर कहा कि ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क ले रहा है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वह ऐसा कर रहे हैं, तो तुरंत बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारे समझौते के अनुरूप नहीं है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल पर जमकर हमला बोलते हुए श्री ट्रंप ने इसे दुनिया के सबसे खराब और सबसे गलत संपादकीय बोर्डों में से एक बताया, क्योंकि जर्नल ने कहा था कि ट्रंप ने ईरान में समय से पहले जीत की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि दरअसल यह एक जीत है और इसमें समय से पहले की कोई बात नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उन्हीं की वजह से ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा।
श्री टंप ने कहा कि बहुत जल्द आप देखेंगे कि तेल की आवाजाही शुरू हो जाएगी, चाहे ईरान की मदद से हो या उसके बिना, और मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। श्री ट्रंप ने कहा कि वॉल स्ट्रीट जर्नल हमेशा की तरह अपनी कही बात को वापस लेने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि यह अखबार आलोचना करने में तो हमेशा तत्पर रहता हैं, लेकिन अपनी गलती स्वीकार नहीं करता।


No comments:
Post a Comment