मेरठ पहुंचे टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव
एसजी स्टोर का किया उद्घाटन, युवाओं को दिया बड़ा संदेश
मेरठ।भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने मेरठ के दिल्ली रोड स्थित SG स्टोर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट बैट और बॉल की गुणवत्ता परखी और युवाओं को खेल के प्रति समर्पण और निरंतर अभ्यास करने का संदेश दिया।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मंगलवार को मेरठ पहुंचे। यहां दिल्ली रोड स्थित SG स्टोर के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट प्रेमियों और युवाओं में उन्हें देखने के लिए खासा उत्साह देखने को मिला।उद्घाटन के बाद कुलदीप यादव ने स्टोर में उपलब्ध क्रिकेट बैट और बॉल को बारीकी से देखा। उन्होंने आधुनिक क्रिकेट उपकरणों की गुणवत्ता को भी परखा और उनके बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आज के समय में खिलाड़ियों के लिए सही और गुणवत्तापूर्ण खेल उपकरण बेहद जरूरी हैं।
युवाओं को दिया अभ्यास का संदेश
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुलदीप यादव ने कहा कि बेहतर बैट और बॉल खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि यदि वे क्रिकेट या किसी भी खेल में आगे बढ़ना चाहते हैं तो समर्पण, अनुशासन और लगातार अभ्यास बेहद जरूरी है।मेरठ में उनके आगमन और स्टोर उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह दिखा।


No comments:
Post a Comment