सीडीओ के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय पुलिस ने नदारद मिले सभी कर्मचारी
कमरों मेें निरीक्षण के दौरान कमरों में जाले के साथ सामान मिला अव्यस्थित
मेरठ। गुरूवार को सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्राथमिक विद्यालय की पोल उस समय खुल गयी जब गर्मी व हिटवेव को देखते हुए गुरूवार को सीडीओ नुपूर गोयल ने प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया तो वहां तैनात शिक्षक शिक्षा मित्र, अनुदेशक अनुस्थित मिले। स्कूल में रखा सामान अव्यवस्थित मिला। जिस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शयन कक्ष-1 में पुस्तकें अव्यवस्थित रूप से तथा कुछ पुस्तकें बाहर रखी मिली। जबकि कक्ष में होना चाहिए था , फिर भी पुस्तके कक्ष के बाहर रखी पायी गयी। श्रवण दिव्यांग के कक्ष में भी पुस्तके अव्यवस्थित रूप से व बाहर रखी पायी गयी। इस तरह पुस्तकों को रखे जाने से प्रतीत हो रहा था कि यह पुस्तकें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा वितरण नही करायी गयी है। एक कक्ष में गद्दे रखे मिले, जिसमे फूई लगी हुई है, कक्ष में मकड़ी के जाले लगे हुए मिले । प्रथम दृष्टया यह सामान कस्तूरबा गांधी स्कूल का प्रतीत होता है। शयन कक्ष रूम-3 को कबाड़ रूम बनाया गया है। इतने बड़े रूम को सिर्फ खराब सेल्फ से सीड़ी से पोस्टर से भर रखा था । शौचालय काफी खराब स्थित मेें था । किचन में भी सामान अव्यवस्थित रूप से रखा गया है, किचन में काफी गन्दगी पायी गयी। किचन की खिड़की जो बाहर मैन सड़क की तरफ है, उसमें ना तो जाली लगी थी, और न ही खिड़की में पल्ले लगे थे खिड़की को पर्दे से ढक रखा था , जिससे चाेरी होने का खतरा बना रह सकता है । किचन के बाहर वॉटर कूलर खराब हालत में मिला।वॉटर कूलर के पास वॉशिग मशीन रखी हुई पायी गयी। परिसर में 1 खराब कूलर व खराब साेफा रखा हुआ पाया गया। विद्यालय में काफी गन्दगी व अव्यवस्था पायी गयी। इससे प्रतीत होता है कि विद्यालय को नियमित रूप से नहीं चलाया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment