कुलपति की नेतृत्व क्षमता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली में प्रो. संगीता शुक्ला सम्मानित

उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी नेतृत्व के लिए मिला “Excellence Award-2026”

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि,की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रभावी एवं परिवर्तनकारी नेतृत्व के लिए नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में “Excellence Award-2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और शैक्षणिक उत्कृष्टता स्थापित करने के लिए प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान प्रो. शुक्ला को यह प्रतिष्ठित सम्मान उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने गुणवत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा A++ (ए प्लस प्लस) ग्रेड प्राप्त हुआ है, जो उच्च शिक्षा में गुणवत्ता का सर्वोच्च मानकों में से एक माना जाता है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग रूपरेखा (NIRF) में भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विश्वविद्यालय ने अपनी पहचान मजबूत की है। QS World University Rankings, Times Higher Education Rankings तथा SCImago Institutions Rankings जैसी वैश्विक रैंकिंग में सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय ने अपनी शैक्षणिक और शोध क्षमता का परिचय दिया है।

प्रो. संगीता शुक्ला के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने शोध, नवाचार, आधारभूत संरचना और शैक्षणिक गुणवत्ता के क्षेत्रों में तीव्र प्रगति की है। इसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हुआ है और संस्थान की प्रतिष्ठा में निरंतर वृद्धि हुई है।

यह सम्मान “Excellence Award-2026” समारोह के अंतर्गत प्रदान किया गया, जिसका आयोजन MIICCIA (Marwah International Industrial Chamber of Commerce, Industry and Agriculture) द्वारा किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश के उद्योगपतियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था ने उद्योग, शिक्षा, सामाजिक विकास और कूटनीतिक संबंधों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करते हुए भारत और वैश्विक समुदाय के बीच सेतु के रूप में अपनी भूमिका को रेखांकित किया। संस्था द्वारा व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और समावेशिता को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता रही है और भविष्य में भी इसी दिशा में कार्य जारी रहेगा।

 बता दें  प्रो. शुक्ला वर्तमान में सीसीएसयू में अपने दूसरे कार्यकाल में कुलपति का दायित्व निभा रही हैं। इससे पूर्व वह जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर में भी कुलपति के रूप में सफलतापूर्वक कार्य कर चुकी हैं। वह देश की उन चुनिंदा महिला शिक्षाविदों में शामिल हैं जिन्होंने लंबे समय तक विश्वविद्यालयों का सफल नेतृत्व किया है।

इसके अतिरिक्त, प्रो. शुक्ला विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित समितियों में सलाहकार के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दे चुकी हैं, जहां उनकी विशेषज्ञता और दूरदर्शी सोच का लाभ शिक्षा क्षेत्र को मिला है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts