हरियाणा की महिलाओं गैंग ने सर्राफ के बैग से चोरी किए थे 12 लाख, एक गिरफ्तार
-सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने गैंग का राजफाश किया
-11 लाख 20 हजार की नकदी बरामद, दूसरी की तलाश जारी
मेरठ,। सराफ के बैग के 12 लाख की चोरी करने वाले गैंग की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के पास से पुलिस ने सराफ के चोरी हुए 11 लाख 20 हजार की रकम भी बरामद की है। पकड़ी गई महिला हरियाणा गुरुग्राम की रहने वाली है, जबकि गैंग में शामिल दूसरी महिला को पुलिस तलाश रही है। पुलिस को यह सफलता उस समय मिली, जब महिला नकदी लेकर भागने का प्रयास कर रही थी। फरार महिला की तलाश में पुलिस की एक टीम गुरुग्राम गई हुई है।
एएसपी एवं सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया, सहारनपुर जिले के देवबंद कस्बा निवासी सराफ अनिल गुप्ता 5 अप्रैल को अपने एक साथी के साथ 12 लाख रुपये बैग में लेकर शहर सराफा बाजार से जेवर लेने आए थे। कार टाउन हॉल में पार्किंग करने के बाद उन्होंने घंटाघर से सराफा बाजार जाने के लिए ई-रिक्शा पकड़ी थी। कुछ दूर जाने पर ई रिक्शा में एक बच्ची के साथ दो महिलाएं भी सवार हो गई। सराफा बाजार में एक दुकानदार के पास पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपना बैग देखा तो उसकी चेन खुली थी और 12 लाख रुपये गायब थे। पीड़ित की तहरीर पर देहली गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया, महिला गैंग की तलाश में दो टीमें लगाई गई थी और दोनों टीमों ने 50 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ई-रिक्शा चालक की पहचान की थी।इसके बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को खोज लिया। चालक से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश की तो पता चला दोनों महिलाएं नौचंदी थाना क्षेत्र में एक किराये के मकान में रहती है। पुलिस आरोपी महिलाओं के मकान पर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। जांच में पता चला कि दोनों महिला गढ़ी हसरेरू गुरुग्राम (हरियाणा) की रहने वाली आशा उर्फ सुनीता पत्नी प्रमोद और अंजलि पत्नी अमित है। एएसपी ने बताया, बुधवार को सूचना मिली थी कि आरोपी महिलाएं सिटी स्टेशन पर है और भागने की फिराक में ट्रेन का इंतजार कर रही है। पुलिस तत्काल दबिश देकर स्टेशन से आशा उर्फ़ सुनीता को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 11 लाख 20 हजार रुपये बरामद कर लिए। आशा ने पुलिस को बताया, वह चार-पांच साल से अंजलि के साथ रहती है। वह दोनों मिलकर इसी तरह चोरी करती हैं। एएसपी ने बताया, दोनों महिलाएं भटिंडा (पंजाब) से भी इसी तरह की वारदात करके भागी हुई हैं।
किसी को शक न हो बच्ची को रखती हैं साथ
एएसपी ने बताया, दोनों महिलाएं बेहद शातिर है। किसी को शक उन पर शक ना इसलिए वारदात के समय छोटी बच्ची को साथ रखती हैं। बच्ची अंजलि की बेटी है। घटना के बाद वह घर चली गई थी। वारदात के बाद दोनों ने 40-40 हजार की खरीदारी की। एएसपी ने बताया कि पुलिस अंजलि की तलाश कर रही है।


No comments:
Post a Comment