लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी का घोंटा गला

 हत्या के बाद थाने पहुंचा पति, किया समर्पण
पूर्वी दिल्ली (एजेंसी)।पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके से बुधवार सुबह एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने न सिर्फ पति-पत्नी के रिश्तों पर सवाल उठा दिया है बल्कि आज के दौर में लोगों में घटती सहनशीलता पर भी सवाल उठाता है।

पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक युवक ने घरेलू झगड़ों से परेशान होकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पति खुद थाने पहुंच गया और बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है।
मृतका की पहचान हीना के रूप में हुई है। वेलकम थाना की पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके आरोपी पति दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
हीना अपने परिवार के साथ जनता कॉलोनी में रहती थी। परिवार में पति दीपक व अन्य सदस्य हैं। परिवार का कहना है कि दंपती ने प्रेम विवाह किया था। मंगलवार रात दंपती के बीच घरेलू मामलों को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में पति ने पत्नी का गला दबा दिया। आरोपी सीलमपुर क्षेत्र में पूड़ी सब्जी बेचता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts