बुधवार के दिन करें गणेश का पूजन होगी धन की वृद्धि


- पं.कमल किशोर,
बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। कहते हैं गणपति जी की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। कई लोग बुधवार के व्रत भी रखते हैं। मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति 7 बुधवार लगातार व्रत रख गणेश जी की विधि विधान पूजा करता है उसके घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। यहां आप जानेंगे बुधवार के दिन और किन उपायों को करने से भगवान गणेश जी के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।
बुधवार के दिन जब भी किसी महत्वपूर्ण कार्य पर जाएं तो सबसे पहले सिंदूर का तिलक जरूर लगा लें। मान्यता है इससे कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। धन की प्राप्ति के लिए बुधवार के दिन गणेश भगवान को शुद्ध देसी घी के मोदक और गुड़ का भोग लगाएं। मां लक्ष्मी और गणेश जी की एक साथ पूजा करें। उन्हें सफेद फूल अर्पित करें। ऐसा करने से घर-परिवार के लोगों की तरक्की होने लगेगी।
बुधवार के दिन यथासंभव दान भी जरूर करें। खासकर हरी वस्तुओं का दान करना इस दिन लाभकारी माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाओं को चूड़ियां भी दान कर सकते हैं। मान्यता है ऐसा करने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं। ये दिन माता दुर्गा की उपासना के लिए भी विशेष माना जाता है। इस दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। अगर समय का अभाव है तो 12 वें अध्याय और कुंजीकास्तोत्र का पाठ जरूर करें। मान्यता है ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं।
इस दिन भगवान गणेश को दुर्वा घास जरूर चढ़ाएं। मान्यता है इससे गणेश जी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसे के साथ बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करते समय ऊँ गं गणपतये नमः का 108 बार जाप भी जरूर करें। गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये बुधवार के दिन गणेश रुद्राक्ष धारण करना चाहिये। मान्यता है ऐसा करने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।
 मुजफ्फरनगर।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts