मुस्कान- साहिल को देखते ही भड़के सौरव के परिजन

मां बोली- 50000 महीना देता था फिर भी मेरे बेटे को मरवा दिया

 मेरठ।देश भर में चर्चित रहा मेरठ का नीला ड्रम हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल मंगलवार को लगभग 13 महीने बाद कोर्ट में पेश किए गए।  इस दौरान मृतक सौरभ की मां और भाई भी कोर्ट में पहुंचे जहां वह मुस्कान और साहिल को देखते ही आक्रोषित हो गए और रोते हुए आंसुओं के साथ अपना गुस्सा जाहिर करने लगे।

सौरभ की मां ने बताया कि पिछले 1 साल से हमारे घर में किसी की भी मानसिक हालत ठीक नहीं है। हम इस प्रकरण से दुखी हैं और तनाव में है। हमें जल्द से जल्द इन दोनों को फांसी की सजा मिलता देखना चाहते हैं। क्योंकि हम नहीं चाहते जिस प्रकार इन्होंने मेरे घर को बर्बाद किया है किसी और का भी घर बर्बाद हो

खर्चे में नहीं थी कोई कमी

सौरभ की मां ने बताया कि मेरा बेटा मुस्कान को खर्चे के लिए कोई कमी नहीं करता था। हर एक शौक उसका पूरा करता था। आज तक हमने अपने बेटे से 1 रूपया भी नहीं लिया था। उसकी सारी कमाई मुस्कान पर ही खर्च होती थी।मुस्कान के खर्च पूरा करने के लिए ही सौरभ मर्चेंट नेवी में गया था इसका खर्चा हमने दिया था। वह नौकरी से भी लगभग 50 हजार रूपया महीने का खर्च मुस्कान को भेजता था।

न हमारी बहू, न हमारी पोती

सौरभ की मां ने रोते हुए कहा कि मुस्कान हमारी बहू नहीं है, यदि हमारी बहू होती तो ऐसा काम हमारे बच्चे के साथ न करती। मुस्कान को अगर सौरव के साथ रहना नहीं था तो अलग हो जाती। वहीं उसने 5 महीने पहले हुई मुस्कान की बेटी के बारे में कहा कि यह बेटी सौरव नहीं बल्कि साहिल की है इसलिए यह भी हमारी पोती नहीं है।

मिले हुए हैं मुस्कान के मां-बाप

उन्होंने कहा कि मुस्कान के मां-बाप सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर जो फांसी की मांग कर रहे हैं वह सिर्फ अपना बचाव करने के लिए है। असलियत में वह भी इस प्रकरण में मिले हुए हैं।यदि उनको ऐसा कुछ अंदेशा था तो उन्हें हमें बताना चाहिए था, हम उनके हर एक मांग पूरी करते लेकिन मेरे बच्चे के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था।

फांसी होने पर समझूंगा फाइनल

कोर्ट में पहुंचे सौरभ के भाई ने कहा कि मैं इस केस को तभी फाइनल समझुंगा जब दोनों को फांसी हो जाएगी। एक साल से ज्यादा का समय हो गया है, 22 गवाही होने के बाद भी अभी तक सजा नहीं सुनाई जा रही है। हम हर एक दिन इसी के बारे में सोच सोच कर परेशान हैं कि हमारे भाई के साथ ऐसा करने वाले आज भी जिंदा हैं।हालांकि कोर्ट द्वारा इस मामले में अब अगनी तारीख 28 अप्रैल तय की गई है। अब देखना यह होगा कि मुस्कान और साहिल की सुनवाई के बाद अगली तारीख में क्या निर्णय लिया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts