आज खेल विवि आएंगे कौशल विकास एंव उद्यमिता मंत्री जंयत चौधरी
मेरठ। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास और उद्यमिता जंयत चौधरी आज मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय मेरठ के निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण एवं भ्रमण करेंगे।
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय दीप अहलावत, मेजर जनरल (रिटायर्ड) ने बताया कि इस अवसर पर मंत्री जयंत चौधरी सलावा में बन रहे खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे साथ ही साथ खेल अवसंरचना के विकास में भारत सरकार का कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , यहां विकसित की जा रही खेल सुविधाओं, अवसंरचनाओं एवं खेलों को बढ़ावा देने के लिए किस स्तर से अपना सहयोग प्रदान कर सकता है पर विस्तार से चर्चा की जाएगी । मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ,मेरठ द्वारा उनके स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है।


No comments:
Post a Comment