बुकिंग के चार दिन बाद गैस एजेंसी गैस की करे सप्लाई - डीएम
ऑयल कंपनियों व पीएनजी अधिकारियों को दिए कडे़ निर्देश
मेरठ। डीएम डा. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में सिटी गैस वितरण नेटवर्क की स्थापना के संबंध में अवस्थापना सुविधाओं के विकास समस्याओं की पहचान एवं निवारण एक उद्योग के रूप में विकसित किये जाने हेतु नीति निरूपण इत्यादि दायित्व के निर्वहन के क्रियान्वयन के संबंध में ऑयल कम्पनी तथा पी.एन.जी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान डीएम ने निम्न बिन्दुओं के संबध में दिशा-निर्देश जारी किये
उपभोक्ताओं को घरेलू एल.पी.जी सिलेण्डरों की बुकिंग के पश्चात उन्हें एल.पी.जी. सिलेण्डर समय से डिलीवर्ड न कराये जाने तथा डिलीवर्ड का मैसेज प्राप्त हो जाने के संबंध में निर्देशित किया गया कि ऑयल कम्पनी द्वारा, उपभोक्ता द्वारा करायी गयी गैस रिफिल बुकिंग के सापेक्ष तीन से चार दिन के भीतर उपभोक्ता को एल.पी.जी सिलेण्डर प्राप्ति हेतु कड़े निर्देश जारी करते हुए, कार्यवाही की जाये।गैस वितरकों द्वारा उपभोक्ताओं को करायी गयी बुकिंग के सापेक्ष निर्धारित समयावधि में होम डिलीवरी की जाये।
मिड -डे -मिल योजना के अंतर्गत आवश्यकतानुसार करें गैस की सप्लाई
मिड-डे-मिल योजनान्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों/शैक्षणिक संस्थाओं को आवश्यकतानुसार आवंटन के सापेक्ष हेतु एल.पी.जी सिलेण्डरों की व्यवस्था ऑयल कम्पनी के स्तर से संबधित गैस एजेन्सियों को तत्काल निर्देशित कर, आवश्यक कार्यवाही की जाये।
जनपद में आद्यौगिक व्यवसायिक प्रतिष्ठनों एवं शादी विवाह समारोह आदि हेतु एल.पी.जी. सिलेण्डरों की आवश्यकता अनुसार, मांग के सापेक्ष एल.पी.जी की आपूर्ति हेतु ऑयल कम्पनी द्वारा त्वरित कार्यवाही करायी जाये।
जनपद में उपभोक्ताओं को जारी एल.पी.जी. गैस कनेक्शन के सापेक्ष, जारी पी.एन.जी. कनेक्शनों के संबंध में यह निर्देशित किया गया कि एल.पी.जी. गैस कनेक्शन तथा पी.एन.जी. गैस कनेक्शनों के विवरण का मिलान करते हुए, जिन उपभोक्ताओं के पास पी.एन.जी. कनेक्शन के साथ-साथ एल.पी.जी. कनेक्शन प्रचलित हैं, से एल.पी.जी. कनेक्शनों को सरेण्डर कराये जाने संबंधी कार्यवाही करायी जाये।गैस एजेन्सियों पर संबंधित ऑयल कम्पनी के विक्रय अधिकारियों का दूरभाष नम्बर आमजन की सुविधा हेतु तत्काल प्रदर्शित किया जाये।


No comments:
Post a Comment