शहर के लोगों ने दी शिक्षाविद गांधीवादी निरंजन सिंह को श्रद्धांजलि

मेरठ । बुधवार को पंचशील कॉलोनी के सामने मेरठ शहर के प्रमुख शिक्षा एवं समाजसेवी स्वर्गीय निरंजन सिंह त्यागी को श्रद्धांजलि दी गई। 

उल्लेखनीय है कि उन्होंने जनता इंटर कॉलेज एवं शांतिकुंज कैथबड़ी की स्थापना 5 दशक पहले की थी। उनका व्यक्तित्व इतना बड़ा था कि आजादी से पहले और आजादी के बाद गांधी-वादी विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने मेरठ क्षेत्र की जनता को शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित किया। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए मेरठ शहर के सभी गणमान्य नागरिक जिनमें मेरठ लोकसभा के पूर्व सांसद  राजेंद्र अग्रवाल जी, बहुजन समाज पार्टी के नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कांग्रेस पार्टी के संसद का चुनाव लड़ने वाले डॉ प्रदीप अरोड़ा, डीएन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बी एस यादव, मेरठ कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर युद्धवीर सिंह सभी उपस्थित रहे। लगभग 2000 लोगों ने  निरंजन सिंह त्यागी को श्रद्धांजलि सभा में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बहुत कम होता है कि ऐसे व्यक्तित्व के सामने हजार लोग प्रस्तुत हो जाए। मगर गांधीवादी विचारों के पुरोधा समर्थक  निरंजन सिंह त्यागी ऐसे ही शिक्षाविद एवं समाज सेवी थे। मेरठ शहर की लगभग 2000 लोगों ने इस श्रद्धांजलि सभा में हिस्सेदारी की। 

उल्लेखनीय है की मेरठ कॉलेज के कार्यकारी समिति के प्रमुख सदस्य  संजीवेश्वर प्रकाश  स्वर्गीय निरंजन सिंह त्यागी के पुत्र है और उन्होंने भी सामाजिक सेवा के रूप में अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है। वह वर्तमान में शहर के अनेक डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज एवं सामाजिक सेवा की संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और उन्हें अपना जीवन सामाजिक सेवा के लिए दान किया हुआ है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts