नोएडा हिंसा: आरजेडी की प्रियंका भारती समेत चार के खिलाफ केस
नोएडा (एजेंसी)।नोएडा की साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी और भड़काऊ वीडियो प्रसारित कर सार्वजनिक शांति भंग करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता प्रियंका भारती सहित कई अन्य उपयोगकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
यह मामला 11 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक पुराने वीडियो को नोएडा का बताकर प्रसारित करने से जुड़ा है, जिसमें पुलिस को एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाया गया था। इसके अलावा, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सेक्टर-62 में आगजनी का एक झूठा वीडियो भी फैलाया गया था।
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि इस सुनियोजित साजिश का मुख्य उद्देश्य नोएडा के नागरिकों में प्रशासन के प्रति अविश्वास और भय का माहौल पैदा करना था।
साइबर क्राइम थाने में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, जितेंद्र कुमार दौसा ने फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया था, जो असल में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का था। इस वीडियो में एक व्यक्ति हंगामा कर रहा था, जिसे जितेंद्र दौसा ने "नोएडा का मजदूर" बताकर भ्रामक कैप्शन के साथ प्रचारित किया। इसका उद्देश्य लोगों को उकसाना और भ्रमित करना था। इस मामले में नोएडा पुलिस के उपनिरीक्षक ने केस दर्ज कराया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


No comments:
Post a Comment