के. एल. इंटरनेशनल स्कूल का AIMA Quiz, में राष्ट्रीय मंच पर परचम लहराया 

 मेरठ। ऑल इंडिया मैनेजेमेंट एसोसिएशन  द्वारा आयोजित स्टूडेंट मैनेजमेंट क्विज 2025-26 के सेमीफाइनल चरण का आयोजन जयपुरिया स्कूल ऑफ बिजनेस  इंदिरापुरम, गाजियाबाद में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में के. एल. इंटरनेशनल स्कूल से दो प्रतिभाशाली टीमों-अर्नव नरूला एवं प्रेरित कपूर तथा अश्मित अग्रवाल एवं मधुर ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों को कड़ी टक्कर दी। 

अश्मित अग्रवाल एवं मधुर ने फाइनल राउंड के कड़े मुकाबले में अद्भुत ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता और टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय विजेता का खिताब अपने नाम करने के साथ ही विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने दोनों टीमों के प्रयासों की सराहना करते हुए विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो उन्हें शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts