पहली बाहर मेरठ में चिकित्सकों ने 8 आपेशन का लाइव प्रसारण देखा
मेरठ 3 डी लेपकॉन का सफल आयोजन ्, फॉग्सी के अध्यक्ष डा भाष्कर पाल ने कार्यशाला का बताया आदित्य
मेरठ । मेरठ ऑब्स एवं गायनिक सोसाइटी एवं एंडोस्कोपी कमेटी यूपी चेप्टर ने मेरठ 3 -डी लेपकॉन का आयोजन किया गया। 8 जटिल आपरेशन का सीधा प्रसारण न्यूटिमा हॉस्पिटल से किया गया। गढ़ रोड़ हारमोनी होटल में देश भर से आए चिकित्सकों ने आपरेशनों से बखूबी देखा। आपरेशन वरिष्ठ लैपस्कोपी सर्जन डा प्रियंका गर्ग एवं गुरूग्राम के चिकित्सक डा वत्सल ठकराल ने किए।
इन सभी आपरेशन को करीब 100 स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञाें ने बड़ी स्क्रीन पर बारीकी से देखा एवं सिम्यूलेटर्स पद अभ्यास किया फोग्सी नेशनल प्रेसिडेंट डा भाष्कर पाल ने फाइब्रायड मैनेजमेंट पर अपना ज्ञान साझा किया। मेरठ फाॅग्सी की पेट्रन पदमश्री डा उषा शर्मा ने कार्यशाला में उपस्थित सभी डाक्टरों को आर्शीवाद दिया एवं वह जमाना साझा किया जब उन्हें दूरबीन विधि तीन लाख महिला नसबंदी का सफल आपरेशन भारत सरकार द्वारा पदमश्री का उच्चतम सम्मान दिया गया।
कान्फ्रेस की आर्गनाइजिंग चेयरपर्सन डा भारती माहेश्वरी ने सभी बाहर से आए अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. कीर्ति दूबे ने आप्रेशन थियेटर से आपरेशन की बारिकियों के बारे में अपना ज्ञान सांझा किया। कार्यक्रम का संचालन लोकप्रिय अस्पताल की आईवीएफ स्पेशलिस्ट एंव मेरठ फॉग्सी की ज्वाइंट सचिव डा. इशा खनूजा ने किया। कार्यक्रम में मेरठ ,हापुड़, मवाना, मोदीनगर ,शामली, गाजियाबाद , देहरादून के विशेषज्ञों ने भाग लिया।


No comments:
Post a Comment