गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड
- गौर ग्रीन एवेन्यू में भड़की आग, 7 मंजिलें चपेट में आयी
सीएम योगी ने लिया दिए सख्त निर्देश
गाजियाबाद।इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर डी ब्लॉक की बिल्डिंग में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों में आग बुझाने की कोशिश शुरू की। पानी फ्लैट तक न पहुंचने पर लिफ्ट बुलाकर आग पर पानी डालना शुरू किया। देखते ही देखते आग ने सात फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया।
करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने के दौरान करीब 450 लोगों को समय रहते टावर से बाहर निकाला गया। धुएं के कारण दो बुजुर्गों की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने के सही कारण का पता किया जा रहा है।
सुबह करीब 8:30 बजे टावर की 9वीं मंजिल के फ्लैट में आग लगनी शुरू हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने पर फ्लैट के लोग बाहर आने लगे। इसके बाद अन्य फ्लैटों में आग पहुंचने लगी। आग लगने पर टावर के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का काम शुरू हुआ।
आरडब्ल्यूए के लोगों ने बताया कि आग लगते ही वह और उनकी टीम फ्लैटों में जाकर लोगों को बाहर निकलने लगे। इस दौरान टावर की बिजली और गैस लाइन बंद कर दी गई। आग लगने के दौरान फ्लैटों के अंदर से धमाके की आवाज आने लगी।
सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग ऊपरी मंजिल पर थी तो पानी वहां तक नहीं पहुंच पाया। आग बुझाने के लिए लिफ्ट बुलाई गई। लिफ्ट पर चढ़कर आग पर काबू पाया गया। सूचना पत्र जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी ने लिया घटना का संज्ञान
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बहुमंजिली आवासीय भवन में भीषण आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश देते हुए राहत कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। सीएम योगी ने कहा कि मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर, डीएम को भी मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।


No comments:
Post a Comment