विवि में छात्राओं की संख्या लगभग 70 प्रतिशत
विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका विषय पर अंतर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
मेरठ। सीसीएसयू के विधि अध्ययन संस्थान में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका विषय पर अन्तर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ समन्वयक डा. विवेक कुमार जी द्वारा माॅ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
कार्यक्रम मेें डा. विवेक कुमार ने स्वागत उद्बोधन में भाषण प्रतियोगिता के विषय की भूमिका और गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए अपने महत्वपूर्ण विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में माॅ का महत्वपूर्ण स्थान है। विकसित भारत 2047 के निमार्ण मे महिलाए सिर्फ लाभार्थी नहीं बल्कि श्राष्ट निर्माण की सारथी है। 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ पंचायतों में लाखों महिलाएं नीति-निर्माण में सक्रिय है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी ऐतिहासिक रूप से बढ़ रही है। जिससे की हम 2047 तक भारतवर्ष को विकसित देशों की श्रेणी में देख सकेगें। प्रतियोगिता केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि अपने वक्तव्य को प्रदर्शित करने की कला है। यह कार्यक्रम सभी को एक मंच पर लाने का प्रयास है। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और जो विद्यार्थी प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर रहे है उन्हें भविष्य में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में आशीष कौशिक ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं के योगदान के कारण ही आज देश ही नहीं हमारा विभाग भी तरक्की कर रहा है। विश्वविद्यालय में छात्राओं की संख्या लगभग 70 प्रतिशत है जो महिलाओं के योगदान व प्रदर्शन को बताता है। आज की नारी एक सशक्त नारी है।
कार्यक्रम में डा. धनपाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रत्येक संस्थान में महिलाएं बेहतर प्रदर्शन कर रही है। प्राचीन काल से लेकर वर्तमान युग में महिला ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया है। महिलाओं को जहाॅ भी अवसर मिला है उन्होंने अपने आपको सबित किया है और प्रत्येक जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया है।
निर्णायक मण्डल में डा. विकास कुमार, आशीष कौशिक व डा. सुशील कुमार शर्मा रहे। प्रतियोगिता में 32 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम पुरस्कार अंजनी सिंह ,(विधि अध्ययन संस्थान) एवं द्वितीय पुरस्कार कुश गिरि, (इतिहास विभाग) तथा तृतीय पुरस्कार रितु शर्मा (विधि अध्ययन संस्थान) ने प्राप्त किया। साथ ही रिषिता त्यागी एवं वंशिका शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डा. अपेक्षा चौधरी एवं डा. मीनाक्षी ने किया। कार्यक्रम में डा. शेख अरशद, सोनल, गौरव बालियान, अंशू रानी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment