महावीर विवि में सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन

मेरठ।महावीर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सेमिनार हॉल, ब्लॉक A में सोलो डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों से 50 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा, ऊर्जा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

 प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करना तथा उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों ने विभिन्न नृत्य शैलियों के माध्यम से दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर माननीय कुलपति कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा“ इस सोलो डांस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह, ऊर्जा और प्रतिभा सराहनीय है। यह मंच उनके जुनून, मेहनत और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का अवसर है। सभी प्रतिभागी विशेष हैं और यहां तक पहुँचना ही एक बड़ी उपलब्धि है। नृत्य भावनाओं की सुंदर अभिव्यक्ति है, इसलिए सभी छात्र-छात्राएं बिना जीत-हार की चिंता किए पूरे आत्मविश्वास और आनंद के साथ प्रदर्शन करें, क्योंकि वास्तविक सफलता प्रयास और सीख में निहित है। ”प्रतियोगिता में बी ए एलएलबी की काशिश  के प्रथम स्थान दूसरा स्थान वंशिका ने तृतीय स्थान: सोनिया ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर समस्त विभागों के  शिक्षकगण ,विद्यार्थी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन में सांस्कृतिक प्रमुख का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का समापन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts