जिले से पांच लाख मतदाता होंगे ,कम 10 अप्रैल को जारी होगी अंतिम सूची
मेरठ । जनपद में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के (एसआइआर) अभियान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस प्रक्रिया के बाद जनपद में मतदाताओं की संख्या में लगभग पांच लाख की कमी आने की संभावना है। अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी।
पूर्व में जनपद की सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 26.99 लाख मतदाता थे। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में यह संख्या घटकर 20.34 लाख रह गई थी। अब, नोटिसों की सुनवाई और नए मतदाताओं के आवेदनों की जांच के बाद, जनपद में कुल मतदाता संख्या लगभग 22 लाख होने की उम्मीद है।एसआइआर अभियान शुरू होने से पहले 26,99,820 मतदाताओं को गणना प्रपत्र जारी किए गए थे। हालांकि, निर्धारित समयावधि में केवल 20.34 लाख मतदाताओं ने ही ये प्रपत्र भरकर वापस जमा कराए।गणना प्रपत्र जमा करने वाले मतदाताओं में से 6.48 लाख ऐसे थे जिनके नाम या माता-पिता के विवरण का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से सत्यापन नहीं हो सका, या जानकारी में अंतर पाया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने इन सभी को नोटिस जारी कर साक्ष्य और दस्तावेजों के साथ सुनवाई के लिए बुलाया था। 200 से अधिक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को इस सुनवाई प्रक्रिया में लगाया गया था, जो 27 मार्च को पूरी हुई।एसआइआर के दौरान कुछ मतदाताओं ने गणना प्रपत्र जमा नहीं कराए, जिसके पीछे प्रपत्र न मिलना या अन्य कारण बताए गए। इसके अतिरिक्त, 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं के लगभग 1.65 लाख फॉर्म-06 जिला प्रशासन को 6 मार्च तक प्राप्त हुए थे।
बोले अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि एसआइआर संबंधी सभी डेटा 27 मार्च को ही चुनाव आयोग के पोर्टल पर लॉक कर दिया गया है। आयोग अब 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा।


No comments:
Post a Comment