बिहार में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत
छह ने गंवाई रोशनी, 12 से अधिक की हालत नाजुकपटना (एजेंसी)।बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में कथित जहरीली शराब पीने से मरने वालो कीं संख्या बढ़कर चार हो गयी है, तथा छह लोगों के आंखों की रौशनी चली गयी है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार तक कथित जहरीली शराब पीने से पुलवाघाट निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र चंदू (38) की मौत हुई थी। उसके बाद देर रात तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया परसौना मुसहरी टोला निवासी प्रमोद यादव (30) की मौत हो गयी। शुक्रवार की सुबह तुरकौलिया थाना क्षेत्र के परसौना निवासी परीक्षण मांझी (46) और रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी हीरा लाल महतो की भी मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि जहरीली शराब से 12 से अधिक लोग बीमार हैं, इनमें से तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। छह लोगों के आंखों की रोशनी चली गई है। इस बीच सदर अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि, 'गुरुवार की रात से शुक्रवार तक छह से अधिक लोग इलाज के लिए अस्पताल आ चुके हैं। शुक्रवार की सुबह यहां इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हुई है। दो लोगों को चिंताजनक स्थिति में रेफर किया गया है। बीमार लोगों में से दो लोगों की आंख की रोशनी में कमी पायी गई है।
पूर्वी चंपारण जिले के सूचना जनसंर्पक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार चार लोगों की अबतक मौत हुई है। इनकी पहचान परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, प्रमोद यादव और चंदू कुमार के रूप में हुई है। प्रमोद यादव के भाई ने इसे जहरीली शराब पिलाकर की गई हत्या करार दिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब की बिक्री में शामिल मुख्य आरोपी नागा राय को दबोच लिया। अब तक इस मामले में कुल 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि ' इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया हैं। प्रभावित गांवों लक्ष्मीपुर, मजुरहा, रघुनाथपुर, परसौना, हरदिया, चैलहा, शंकर सरैया एवं बालगंगा में एक टीम भेजी गई है, जो घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है।


No comments:
Post a Comment