शराब पीने से 3 युवकों की मौत

परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, सरकारी दुकान से खरीदी थी प्रतिबंधित शराब

 मेरठ।  थाना दौराला क्षेत्र में शुक्रवार की रात को तीन युवकों की शराब का सेवन करने से मौत हो गई।  तीनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। देखते ही देखते तीनों की हालत बिगड़ती चली गई। उल्टी, पेट में दर्द समेत कई शिकायतों के चलते आनन फानन में तीनों को आर्यावर्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गयी। मौत की जानकारी मिलने  परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। जिस शराब को तीनों पी रहे थे, वह प्रतिबंधित थी। लेकिन उन्होंने वह सरकारी दुकान से खरीदी थी। परिजनों ने प्रशासन की लापरवाही बताते हुए जमकर हंगामा किया।

सरस्वती कॉलोनी के रहने वाले बाबूराम (60) का बेटा सचिन किराना व्यापारी है। उनके बेटे की दुकान में जितेंद्र (45) और दौलत (25) काम करते थे। जितेंद्र वार्ड संख्या 12 के दयानंदपुरी का रहने वाला था। जबकि, दौलत सरस्वती कॉलोनी का निवासी था। शाम करीब साढ़े सात बजे तीनों ही कस्बे के देशी शराब ठेके के पास शराब पी रहे थे। जिसके बाद तीनों अपने-अपने घर चले गए। घर पहुंचते ही सभी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। जिससे परिजन घबराए गए। तीनों को बदहवास देख वहां मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल लेकर आ गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस मोनू से भी पूछताछ कर रही है।

सूचना मिलते ही डीएम डा. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय और जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ पहले हॉस्पिटल पहुंचे। शराब पीने की वजह पता चलते ही वह दुकान पर गए। फिलहाल टीम मामले की जांच कर रही है




शराब जब्त, सेल्समैन हिरासत में

शराब के सेवन से मौत होने की सूचना मिलते ही डीएम-एसएसपी दौराला के लिए रवाना हो गए। आबकारी की टीम ने तत्काल उस दुकान पर छापा मारा, जहां से शराब खरीदी गई थी। देशी शराब का नाम बंटी जीरा मसाला बताया जा रहा है। मौके से खाली टेटरा पैक कब्जे में लिए गए हैं। दुकान से भी पेटियां पुलिस ने जब्त की हैं। दुकान के सेल्समैन समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

आर्यवत अस्पताल के ईएमओ डॉ. प्रफुल्ल चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी जहरीले पदार्थ के सेवन का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तीनों की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

कार्रवाई की मांग कर रहा परिवार

जितेंद्र के पिता राजपाल ने शराब विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कई सालों से किराना व्यापारी सचिन की दुकान पर काम करता था। बेटे की मौत के बाद परिवार बदहवाश है।

वहीं, बाबूराम के बेटे सचिन ने बताया कि उनके पिता अक्सर में दुकान में काम करने वाले मजदूर जितेंद्र और दौलत के संग शराब पीते थे। तीनों की मौत के बाद बेटे सचिन और सुनील भी नजदीकी थाने में शराब विक्रेता के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

एसएसपी बोले- शराब से मौत की पुष्टि नहीं

डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से बात की। एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि तीनों युवकों ने जो शराब पी है, उसकी 9 पेटी बिकी हैं। कहीं और से किसी की तबियत बिगड़ने की शिकायत नहीं आई है। फिलहाल सभी शराब जब्त कर ली गई है। आबकारी की टीम जांच कर रिपोर्ट देगी, उसे के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts