राजकोट में 2500 करोड़ के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़
बैंक अधिकारियों समेत 20 गिरफ्तार
राजकोट। गुजरात के राजकोट से साइबर अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें करीब 2500 करोड़ रुपये के कथित साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। इस मामले ने बैंकिंग और साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क में प्राइवेट बैंकों के अधिकारी भी शामिल थे। अब तक की कार्रवाई में तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 20 तक पहुंच गई है।
जांच के दौरान 85 फर्जी बैंक खातों का भी खुलासा हुआ है, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर अवैध लेनदेन और साइबर फ्रॉड के लिए किया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था और लंबे समय से वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था।फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस साइबर फ्रॉड नेटवर्क का दायरा और किन राज्यों या अंतरराष्ट्रीय कड़ियों तक फैला हुआ है।


No comments:
Post a Comment