यूपी समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में बर्फबारी, दिल्ली-पंजाब में गिरेंगे ओलेनई दिल्ली (एजेंसी)।दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में सुबह-सुबह झमाझम बारिश शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 20 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी है।
मौसम विभाग के पूर्वानूमान के मुताबिक, 7 और 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी 7 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इन राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाओं और बारिश के साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना है।


No comments:
Post a Comment