वैकॉन 2026ः वेटरनरी होम्योपैथी एवं आयुष आधारित पशुधन स्वास्थ्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल

- आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ एवं वेटरनरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस वैकॉन 2026

- डॉ दीपा शर्मा कुलपति आईआईएमटी विश्वविद्यालय को ग्लोबल एकेडमिक एक्सीलेंस एण्ड विजनरी लीडरशिप अवार्ड से किया सम्मानित

- मृदुल गोयल को प्रशंसा पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय एवं वेटरनरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस वैकॉन 2026 के दूसरे दिन देश भर से आए 256 से अधिक पशु वैज्ञानिकों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, फील्ड वेटरिनेरियंस एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की। इस अवसर पर उच्च स्तरीय वैज्ञानिक सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें तमिलनाडु पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय सहित केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के प्रतिष्ठित संस्थानों के पशुधन विशेषज्ञों एवं पेशेवरों ने अपने शोध पत्रों का मौखिक एवं पोस्टर के माध्यम से प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया।

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण पशुओं उत्पादन और स्वास्थ्य में होम्योपैथिक दवाइयां की उपयोगिता रहा, जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप एक सशक्त एवं सतत पशुधन स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक एवं आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से पशुधन एवं पालतू पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में युवा वैज्ञानिक सम्मान का भी आयोजन किया गया, जिसमें नवोदित वैज्ञानिकों को उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संगोष्ठी के दूसरे दिन तकनीकी सत्र में 16 लीड पेपर्स प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने पशु चिकित्सा, पशु पोषण एवं पशु उत्पादन के विभिन्न आयामों को नई दिशा प्रधान की। मृदुल गोयल ने होम्योपैथिक उत्पादों एवं उनके वैज्ञानिक परीक्षणों पर आधारित शोध प्रस्तुत किए गए, जो प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहे। इसके अतिरिक्त वेट नेट मीडिया की भूमिका पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसमें वैज्ञानिक शोधों के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता में मीडिया की महत्ता को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ0 दीपा शर्मा, कुलपति आईआईएमटी विश्वविद्यालय को ग्लोबल एकेडमिक एक्सीलेंस एण्ड विजनरी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। मृदुल गोयल को डॉ जितेंद्र सिंह वेटरनरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और डॉक्टर राजेश कुमार सिंह संपादक पशुधन प्रहरी द्वारा प्रशंसा पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वैकॉन 2026 ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि आयुष आधारित वेटरनरी होम्योपैथी एवं समेकित पशुधन स्वास्थ्य प्रणाली विकसित भारत /2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का संचालन पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय महू के सेवानिवृत्त संचालक क्लिनिक और मेडिसिन विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ आर केशव बघेरवाल ने किया। कृषि विज्ञान महाविद्यालय के डीन डॉ राजबीर सिंह ने वर्कशॉप को पूरे देश के पशुपालकों के हित में बताया। उन्होंने पशु चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध करने हेतु सम्मानित किए गए युवा वैज्ञानिक एवं छात्रों को बधाई दी तथा कार्यशाला में प्रतिभाग करने हेतु आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts