गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने 2 विकेट से जीता मैच
मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने दो विकेट से जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इसमें सुहैल ने 49, रितिक ने 44, हिमांशु ने 35, शौर्य ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में गुरु तेग बहादुर की ओर से देव ने तीन, आईश ने तीन, कृष्णा ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर एकेडमी की टीम ने 24.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। इसमें अरनव ने 49, प्रिंस ने 42, विपुल ने 37, धैर्य ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय ने 4, हिमांशु ने दो व दिव्य ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को सब जूनियर वर्ग में मैच खेला जाएगा।


No comments:
Post a Comment