रियलमी 16 5जी भारत में हुआ लॉन्च, स्लिम एयर डिज़ाईन और 7000 एम.ए.एच की शक्तिशाली बैटरी के साथ यह है 30,000 रुपये से कम मूल्य का सबसे बेहतर स्मार्टफोन

मेरठ। भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन, रियलमी ने आज रियलमी 16 5जी पेश किया। यह नई जनरेशन के युवा यूज़र्स के लिए बनाया गया है, जो अपनी क्रिएटिविटी, पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के साथ रोजमर्रा की विज़्युअल स्टोरीटैलिंग प्रदर्शित करना चाहते हैं। इसमें ए.आई आधारित ड्युअल 50 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और जबरदस्त सेल्फी इनोवेशन दिए गए हैं। साथ ही 7,000 एम.ए.एच की शक्तिशाली बैटरी के बावजूद अल्ट्रा-लाईट रियलमी 16 5जी मिड-रेंज का सबसे बेहतर स्मार्टफोन है।

रियलमी इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, फ्रैंसिस वोंग ने कहा, ‘‘स्मार्टफोन उद्योग में मूल्य रीसेट हो रहे हैं। यूज़र्स हर मूल्य वर्ग में बेहतर फीचर्स चाहते हैं। रियलमी 16 5जी लॉन्च करने का उद्देश्य उनकी इन अपेक्षाओं को पूरा करना है। इस स्मार्टफोन में हमने कई इनोवेशन, जैसे उद्योग का पहला सेल्फी मिरर और 7,000 एम.ए.एच की दमदार बैटरी के साथ स्लिम और दैनिक उपयोगिता का डिज़ाईन दिया है। हमने न केवल इनोवेशन पेश किया है, बल्कि एक विश्वसनीय और दीर्घकालिक अनुभव भी पेश किया है, जो भारत में स्मार्टफोन खरीदने और इस्तेमाल करने के तरीके के अनुरूप है।’’

ए.आई.एम.आर.ए इंडिया के फाउंडिंग चेयरमैन, कैलाश लखयानी ने कहा कि, ‘‘ए.आई.एम.आर.ए (ऑल इंडिया मोबाईल रिटेलर्स एसोसिएशन) के साथ रियलमी ने हमेशा मजबूत और सहयोगपूर्ण संबंध रखा है। यह एसोसिएशन भारत में 1.50 लाख रिटेलर्स और पूरे देश में हमारे रिटेल समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है। रियलमी लगातार ऐसे उत्पाद पेश कर रहा है, जो बाजार की अपेक्षाओं के अनुरूप हैं।

ए.आई पोर्ट्रेट मास्टरः सेगमेंट का सबसे बेहतर ड्युअल 50 मेगापिक्सल कैमरा, जो देता है बिल्कुल जीवंत पोर्ट्रेट

रियलमी 16 5जी में 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा और सोनी आईएमएक्स852 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ एडवांस्ड ड्युअल 50 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो नई जनरेशन के युवा यूज़र्स को ए.आई पोर्ट्रेट फोटोग्राफी का बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। इसके रियर कैमरा में 1/2.83 इंच का विशाल सेंसर, एफ1.8 एपर्चर और ऑटोफोकस क्षमता है, जिसकी मदद से रोशनी की मुश्किल परिस्थितियों में भी शार्प डिटेल और भरोसेमंद इमेज परफॉर्मेंस मिलती है। 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इमेज को और अधिक बेहतर बनाकर नैचुरल स्किन टोन और खूबसूरती से तराशे हुए फेशियल फीचर्स प्रदान करता है। इसलिए यह व्यक्तिगत सेल्फी और ग्रुप पोर्ट्रेट के लिए शानदार है और 30,000 रुपये से कम मूल्य का सबसे अच्छा स्मार्टफोन है।

रियलमी 16 5जी में एक और खूबी है। इसमें उद्योग का पहला रियर सेल्फी मिरर दिया गया है, जिसकी मदद से यूज़र्स मेन कैमरा द्वारा रियल टाईम में शॉट ले सकते हैं। ऑरा रिंग फ्लैश एक समान रोशनी के साथ शॉट्स को और अधिक सुंदर बना देता है। ‘‘से हाय’’ जैस्चर रिकग्निशन और वॉयस काउंटडाउन रियर-कैमरा सेल्फी और अधिक इन्ट्यूटिव, इंटरैक्टिव और सोशल बना देते हैं।

रियलमी 16 5जी में उसी ल्युमाकलर इमेज इंजन का उपयोग किया गया है, जो रियलमी 16 प्रो में है। इसलिए यह स्मार्टफोन नैचुरल स्किन टैक्सचर, एक्युरेट टोन, संतुलित हाईलाईट और बिल्कुल जीवंत कलर पेश करता है। एक्सप्रेसिव फोटोग्राफी के लिए इसमें वाईब मास्टर मोड है, जो कस्टमाईज़ेबल पैरामीटर्स के साथ कई वातावरण के टोन प्रिसेट पेश करता है, ताकि यूज़र्स अलग-अलग मूड्स और विज़्युअल स्टाईल के पोर्ट्रेट बना सके। इसमें ए.आई ज़ेनी मोड है, जो पोर्ट्रेट को कैप्चर करने के बाद ए.आई इंस्पिरेशन, ए.आई स्टाईलमी और ए.आई लाईटमी जैसे फीचर्स द्वारा वन-टैप ए.आई एडिटिंग संभव बनाता है, ताकि प्रोफेशनल लेवल के फोटो आसानी से बन सकें। वीडियो क्रिएशन के लिए इसमें ए.आई इंस्टैंट क्लिप है, जो फोटो और वीडियो से मूमेंट्स को अपनेआप चुनकर स्टाईलाईज़्ड शॉर्ट क्लिप बना सकता है, जो सोशल शेयरिंग के लिए ऑप्टिमाईज़्ड होती हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts