जनता के हितों की अनदेखी हुई तो  निगम बोर्ड बैठक में होगा मेयर और नगर आयुक्त का घेराव

मेरठ।  बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आज महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला और पूर्व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि 13 अप्रैल को प्रस्तावित नगर निगम बोर्ड की बैठक में जनहित के प्रस्ताव पास नहीं किए गए, तो कांग्रेस कार्यकर्ता मेयर और नगर आयुक्त का घेराव करेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता के दौरान  माँगें शासन और प्रशासन के सम्मुख रखी। जिसमें   सेंट्रल मार्केट विस्थापितों को दुकान: सेंट्रल मार्केट में हुए ध्वस्तीकरण के बाद मेयर, सांसद और भाजपा नेताओं ने नगर निगम के नए कार्यालय में दुकान देने का जो वादा किया था, उसका प्रस्ताव कल की बोर्ड बैठक में अनिवार्य रूप से पास किया जाए।

 हाउस टैक्स में 10% की कटौती

 शासन के निर्देशों के अनुसार, गाजियाबाद की तर्ज पर मेरठ नगर निगम भी हाउस टैक्स में 10% रिवाइज (कटौती)का प्रस्ताव पास करे।

 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति:

 शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुधारने के लिए 400 नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए और उनके मानदेय में वृद्धि की जाए।

 सीलिंग से राहत और व्यापारियों का हित

 कांग्रेस नेताओं ने याद दिलाया कि डॉ. मनमोहन सिंह और शीला दीक्षित की सरकार के समय सीलिंग के विरुद्ध बिल लाकर व्यापारियों को राहत दी गई थी। भाजपा सरकार पिछले 11 वर्षों (केंद्र) और 9 वर्षों (राज्य) से केवल खोखले आश्वासन दे रही है।

 कानूनी सहायता का भरोसा

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी सुप्रीम कोर्ट तक वकील खड़ा करने और हर संभव कानूनी मदद देने को तैयार है।

 नामांतरण शासनादेश

9 मई 2025 के नामांतरण (Mutation) से संबंधित शासनादेश को बोर्ड बैठक में तत्काल प्रभावी किया जाए।

सांसद के 'भीख' वाले बयान पर तीखा प्रहार:

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के राज्यसभा सांसद द्वारा व्यापारियों के हित में 'भीख मांगने' वाले बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा, *"सरकार में रहते हुए भीख मांगना केवल एक ढोंग है। जनता ने आपको अधिकार देने और काम करने के लिए चुना है, न कि तमाशा करने के लिए।"

घेराव की चेतावनी:

महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि यदि कल बोर्ड बैठक में जनहित के इन प्रस्तावों पर मुहर नहीं लगी, तो मेयर और नगर आयुक्त का तब तक घेराव किया जाएगा जब तक वे जनता के पक्ष में निर्णय नहीं लेते।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश मिश्रा, सलीमुद्दीन शाह,रीना शर्मा,सचिन शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, कमल जायसवाल, मगन शर्मा, आशुतोष अग्रवाल, फिरोज रिजवी,आदि कांग्रेसी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts