खड़ी कारों में घुसी वेन्यू, 12 से ज्यादा घायल

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर

मेरठ। परतापुर क्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही एक तेज रफ्तार वेन्यू कार ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों में टक्कर मार दी। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही वेन्यू कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सबसे पहले सड़क किनारे खड़ी  मारुती वैगनआर और मारुति स्विफ्ट  कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इसके बाद वेन्यू कार आगे खड़ी मारुती अर्टिगा से भी जा टकराई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।पुलिस के अनुसार सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts