निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मेरठ।शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय  के साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद एवं मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी0 आर0 अम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक स्वतंत्र भारत में शैक्षिक सुधारो पर डॉक्टर बी आर अंबेडकर का प्रभाव रहा ! प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन कौशल रचनात्मक एवं चिंतन क्षमता का विकास करना था कार्यक्रम का शुभारंभ निर्णायक मंडल की डॉ ज्योति उपाध्याय कवित्री, प्रोफेसर अल्पना अग्रवाल मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष,  प्रोफेसर आराधना इतिहास विभाग एवं साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रोफेसर नीलू जैन गुप्ता व प्रोफेसर के.के. शर्मा एवं संयोजक समिति डॉ अंशु अग्रवाल, डॉ विजेता गौतम व रमिता चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रेरणादायक व्यक्तित्व एवं उनके योगदान की सराहना की गई एवं विद्यार्थियों को अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने हेतु उन्हें प्रेरित किया गया ! 

प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं प्रतिभागियों के लेखन में रचनात्मक, सामाजिक जागरूकता एवं विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के लेखन का मूल्यांकन किया गया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी डॉ चित्रा, डॉ लवलीन तिवारी, वाणी, अंजलि एवं नीलाक्षी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया!

No comments:

Post a Comment

Popular Posts