द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में केडीएफ स्टूडेंट्स अवार्ड समारोह का आयोजन 

-केडीएफ स्टूडेंट्स अवार्ड समारोह में द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल के 9 विजेता बच्चे बने स्कूल के पर्यावरण के ब्रांड एंबेसडर(9 रत्न)

-अतिथियों ने 4 ग्रुप्स के 12 फर्स्ट, सेकंड, थर्ड बच्चों के सहित 200 बच्चों को किया सम्मानित 

मेरठ। प्रसिद्ध पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उन्मूलन की राष्ट्रीय संस्था कांति देवी(केडी) फाउंडेशन द्वारा शास्त्री नगर के ज़ी-ब्लॉक स्थित द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में केडीएफ स्टूडेंट्स अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। केडीएफ संस्था की ओर से पर्यावरण थीम पर स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें 4 ग्रुप्स में 200 बच्चों ने भाग लिया। 

स्कूल में आयोजित केडीएफ स्टूडेंट्स अवार्ड समारोह में मुख्य अथिति पर्यावरणविद व राष्ट्रीय लोकदल महिला विंग की राष्ट्रीय महासचिव रिचा सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष स्कूल के चेयरमैन सरदार कवलजीत सिंह, अति विशेष अतिथि राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश सचिव जूही त्यागी, केडीएफ की चेयरमैन सुनीता रस्तोगी, नेशनल प्रेजिडेंट एडवोकेट हिना रस्तोगी व स्कूल की डायरेक्टर वर्तिका सेठी ने संयुक्त रूप से केडीएफ के चित्रकला प्रतियोगिता के 4 ग्रुप्स में आए फर्स्ट, सेकंड व थर्ड आए 12 बच्चों को गिफ्ट्स व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 190 बच्चों को भी सांत्वना सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। 

मुख्य अतिथि पर्यावरणविद रिचा सिंह ने आज एक सबसे बड़ी पहल की। जिसमें उन्होंने सुझाव दिया कि कांति देवी फाउंडेशन द्वारा जिस भी स्कूल में केडीएफ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है वहां सभी फर्स्ट, सेकंड व थर्ड आने वाले बच्चों को उसी स्कूल का पर्यावरण का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाए ताकि वे पौधों लगाएं और अन्य बच्चों को प्रेरित करें। उनके सुझाव पर स्कूल के चेयरमैन सरदार कवलजीत सिंह ने तुरंत अमल करते हुए आज फर्स्ट, सेकंड और थर्ड आने वाले सभी 9 बच्चों को स्कूल का पर्यावरण का ब्रांड एंबेसडर घोषित कर दिया और उन्हें कहा गया कि वे सोमवार को अपने घर के पास में एक जगह, पार्क देखकर आएं और वहां स्कूल की पूरी टीम जाकर पौधारोपण करेंगे और उसकी देखभाल वही बच्चे करेंगे। साथ ही ये ही ब्रांड एंबेसडर बच्चे स्कूल में भी अन्य बच्चों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी ने बताया कि पर्यावरण थीम पर केडीएफ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन मेरठ व देश भर के सभी स्कूलों में लगातार किया जा रहा है ताकि देश के नौनिहाल पर्यावरण के महत्व को समझ सकें और उनसे जुड़कर पर्यावरण बचा सकें। 21 हज़ार स्कूली बच्चों को सम्मानित करने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है जिसमें 12 हज़ार 200 बच्चों को सम्मानित किया भी जा चुका और कारवां लगातार आगे बढ़ता ही जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts