युद्ध के माहौल में भी सोने के रेट में महा गिरावट!
चांदी भी हुई सस्ती
नई दिल्ली (एजेंसी)।मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता देखने को मिल रही है, जिसका असर भारत के सराफा बाजार पर भी पड़ा है। पिछले तीन दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान सोना करीब 8,720 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।
7 मार्च 2026 की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,61,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,61,120 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। बाजार के जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों द्वारा की जा रही प्रॉफिट बुकिंग की वजह से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आई है। 6 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना लगभग 1,100 रुपये टूटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी कमी दर्ज की गई है। 7 मार्च की सुबह चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले दिल्ली के सराफा बाजार में इसकी कीमत 600 रुपये गिरकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य-पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक बाजार की अनिश्चितता के कारण आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।


No comments:
Post a Comment