मेरठ की क्रिकेट अकादमियों में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

 मेंरठ।गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी द्वारा गुरुवार 5 मार्च को संयुक्त रूप से 'होली मिलन समारोह' केक काटकर बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया।

 ​इस आयोजन की मुख्य मेजबानी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी परिसर में की गई। क्रिकेर कोच अतहर अली व गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की प्रभा राव, सुराकी सर ने सभी खिलाड़ियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के बीच एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में तीनों क्रिकेट अकादमियों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। अंत में आयोजन सचिव ने सभी खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और खेल भावना के साथ त्यौहार मनाने का संदेश दिया। इस दौरान व्यापारी नेता राजनीश कौशल, राहुल, हिमांशु, पूजा, रजनी, खशबू, कोमल ने सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को केक व मिठाई खिलाकर होली का लुफ्त उठाया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts