एसबीआई म्यूचुअल फंड का बड़ा कदम, आईपीओ से बाजार में हलचल तय

मुंबई, मार्च 2026।शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। देश की जानी-मानी फंड हाउस एसबीआई म्यूचुअल फंड ने आईपीओ लाने की तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए सेबी के पास अपने ड्राफ्ट पेपर्स जमा कर दिए हैं।

इस आईपीओ की खास बात यह है कि इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं होगा, बल्कि पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत आएगा। यानि मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। करीब 20.37 करोड़ इक्विटी शेयर्स इस ऑफर में शामिल होंगे।

इस प्रक्रिया के तहत प्रमोटर्स- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अमुंडी अपनी हिस्सेदारी कुछ हद तक कम करेंगे। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड, एसबीआई और पेरिस स्थित अमुंडी के बीच एक जॉइंट वेंचर है।

कंपनी की मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिसंबर 2025 तक इसका औसत प्रबंधनाधीन फंड (क्यूएएयूएम) करीब 12.5 लाख करोड़ रुपए रहा, जिससे यह देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी बनी हुई है।

कुल मिलाकर, इस आईपीओ के आने से बाजार में नई हलचल देखने को मिल सकती है और निवेशकों को एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts