मेरठ कॉलेज में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

मेरठ।मेरठ कॉलेज परिसर में  शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर युद्धवीर सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महान क्रांतिकारी को नमन किया।

कार्यक्रम में जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर नीरज कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि भगत सिंह केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि विचारों के क्रांतिकारी थे। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रप्रेम, त्याग और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

कॉलेज के प्रेस प्रवक्ता प्रोफेसर चंद्रशेखर भारद्वाज ने अपने संबोधन में भगत सिंह की फांसी से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 23 मार्च 1931 को अंग्रेजी हुकूमत ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को लाहौर जेल में फांसी दी थी। यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमिट प्रेरणा का स्रोत बनी। उन्होंने यह भी बताया कि मेरठ कॉलेज के बी आर चटर्जी मेमोरियल इतिहास संग्रहालय में भगत सिंह का डेथ सर्टिफिकेट आज भी एक धरोहर के रूप में रखा हुआ है।

कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार, डॉ सतीश कुमार, डॉ अनिल राठी, डॉ अनीता मोरल, डॉ अनुराग सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर देशभक्ति के इस प्रेरणादायी आयोजन में सहभागिता की।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts