ईद पर 'धुरंधर द रिवेंज' का युवाओं में दिखा  जबरदस्त क्रेज

एडवांस बुकिंग के साथ काउंटर टिकट की डिमांड, सिनेमाघरों में 80% तक शो फुल

मेरठ।  ईद पर  ‘धुरंधर पार्ट 1’ की सफलता के बाद अब ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ईद के मौके पर फिल्म को लेकर शहर के सिनेमाघरों में खासा क्रेज बना हुआ है। इस दाैरान सभी शॉ़ हाऊस फुल  रहे। शहर के अधिकतर सिनेमा घर जिसमें धुरंधर पार्ट 2 चल रही थी अधिकतर शो हाऊस फुल रहे। 

बुढ़ाना गेट स्थित एनवाई सिनेमा के मैनेजर विनोद कौशिक ने बताया- ईद के दिन 70 से 80 प्रतिशत तक शो फुल रहे है। खराब मौसम के कारण लोग ऑनलाइन के बजाय सीधे काउंटर पर पहुंचकर टिकट खरीद रहे हैं। फिर भी 30 से 40 प्रतिशत तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है।उन्होंने बताया- फिल्म रिलीज के साथ ही अधिकांश शो हाउसफुल जा रहे हैं। ईद के दिन यहां ‘धुरंधर 2’ के कुल 8 शो लगाए गए हैं, जिनमें पहला शो सुबह 8:30 बजे और आखिरी शो रात 11 बजे का है। टिकट प्राइस फ्लैट रखा गया है। सुबह के शो के लिए 270 रुपए और दोपहर 12 बजे के बाद सभी शो के लिए 380 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

 शॉप्रिक्स माॅ़ल पर बुकिंग विड़ों पर लगी लाइन 

वहीं, शॉप्रिक्स मॉल स्थित वेव्स सिनेमा के मैनेजर संजीव ने बताया- उनके यहां ईद के दिन फिल्म के 10 शो चलाए गये। । रविवार  तक सभी शो हाउसफुल हैं। शुरुआत में बुधवार को 6 शो रखे गए थे, लेकिन दर्शकों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए गुरुवार से शो बढ़ाकर 10 कर दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि यहां टिकट की कीमत 380 से 410 रुपए तक है। ईद के दिन पहला शो सुबह 9 बजे और आखिरी शो रात 10:55 बजे का रहेगा। दोनों सिनेमाघरों के अनुसार, जिस तरह दर्शकों में ‘धुरंधर 2’ को लेकर उत्साह बना हुआ है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म के शो लगातार फुल रहने की संभावना है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts